फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man daughter sexual harassed before the mother murder in mainpuri

'मां की हत्या से पहले मेरे साथ दुष्कर्म हुआ', घायल बेटी का वीडियो वायरल, बताई आपबीती

Tue, 18 Aug 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2020 12:19 AM IST
सार

  • एकतरफा प्यार में घिनौती वारदात, बेटी के साथ दुष्कर्म किया, मां जागी तो मार दिया
  • थाना घिरोर क्षेत्र में हुआ था हत्याकांड, पीड़ित युवती का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
young man daughter sexual harassed before the mother murder in mainpuri
पीड़ित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला की हत्या के सात दिन बाद उसकी घायल बेटी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें युवती ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घायल बेटी के अनुसार मां की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिता की तहरीर और युवती के प्रथम बयान में ऐसे कोई भी आरोप नहीं लगाए गए थे।

विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती नौ अगस्त की रात घर के बरामदे में मां के साथ सो रही थी। रात को युवती से एकरफा प्यार करने वाला आरोपी सिंटू उर्फ नंदकिशोर घर में घुस आया था। उसने नारायणी देवी की सरिया से पीटकर हत्या कर दी थी। मां को बचाने के दौरान युवती को भी मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया था। 
विज्ञापन



मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घायल युवती को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना के दिन मुख्य आरोपी के साथ तीन अन्य युवक भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेटी के सामने हुई मां की हत्या'

पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी आंखों के सामने ही मां की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। उस समय पीड़िता के बयान भी लिए गए थे। उसमें सिर्फ नामजद पर ही आरोप लगाए गए थे।

पहले मां ने किया था बेटी को बचाने का प्रयास 

वायरल वीडियो में युवती ने कहा है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पास ही सो रही मां जाग गई। बेटी को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने मां की हत्या कर दी। उसने मां को बचाने का प्रयास किया, तो उसे भी पीटा गया। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया। वहीं युवती ने जो पहले बयान दिए थे, वह पुलिस के पास मौजूद हैं। उसमें सिर्फ नामजद पर ही आरोप लगाया गया है। वीडियो के संबंध में जांच कराई जाएगी। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed