फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man crashed to death by JCB in Mainpuri

मैनपुरी में हादसा: बेवर बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौत

Thu, 15 Jul 2021 11:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 11:19 AM IST
सार

युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। बुधवार शाम को बेवर बाजार गया, जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
young man crashed to death by JCB in Mainpuri
मृृतक अमित कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर बाजार से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को हाईवे निर्माण में कार्य कर रही जेसीबी ने रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


थाना बेवर के गांव ग्राम नगला बहोरी निवासी अमित कुमार (24वर्ष)  बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे बेवर बाजार से बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह छिबरामऊ रोड स्थित आरएस इंटर कॉलेज पुरैया के निकट पहुंचा, तभी हाईवे पर कार्य कर रही जेसीबी ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अमित दिल्ली में रहकर ट्रक चालक की नौकरी करता था।10-15 दिन पूर्व वह अपने गांव आया था। मृतक की पत्नी सीता यादव और 2 वर्ष की पुत्री है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed