फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man consumed poisonous substance due to family dispute, died

Agra News: गृहक्लेश में युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, मौत

Fri, 07 Jun 2024 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young man consumed poisonous substance due to family dispute, died
कासगंज। सहावर कस्बा में पत्नी से विवाद होने पर युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सहावर कस्बा नई बस्ती निवासी युवक जीतू चौहान (35) का उसकी पत्नी जसोदा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी अपनी बहन के घर नई बस्ती फ्रेंडस कालोनी चली गई। इसके बाद युवक ने घर पर विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जीतू चौहान के विषाक्त का सेवन करने की जानकारी मिलने पर पत्नी जसोदा और उसकी साली उसके घर पहुंच गई। आनन-फानन में उसे सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवक के पिता धीरेंद्र निवासी चंदनपुर सिकंदराराऊ ने बताया कि उसका पुत्र जीतू चौहान सहावर कस्बा में अपनी साली के पड़ोस में 5 वर्ष से रह रहा था। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता साया
मृतक के पिता धीरेंद्र ने बताया कि मृतक युवक के चार बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी पूर्वी (7), शिवांगी (5), मोहिनी (2) और पुत्र रजत (4) वर्ष का है। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed