फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man committed suicide by consuming poison

Agra News: युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 17 Jan 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by consuming poison
अमांपुर। कस्बे के गुड़मड़ी शास्त्री नगर निवासी युवक ने भिवाड़ी गुरुग्राम में विषाक्त खाकर जान दे दी। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी निशांत गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता एम फाॅर्मा की पढ़ाई करने के बाद तीन माह से भिवाड़ी में एक फार्मा कंपनी में नौकरी कर रहा था। बुधवार की दोपहर को अमांपुर कस्बे के एक युवक से फोन पर किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने भिवाड़ी स्थित अपने कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। जब इस बात की जानकारी परिजन को हुई तो वे भिवाड़ी पहु़ंच गए।
विज्ञापन

वहां से उसके शव को अमांपुर ले आए। मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का आरोप है उनके बेटे की हत्या की गई हैं। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। उसने एक डेढ़ पेज का नोट लिखा है। इसमें प्रेम प्रसंग में युवक के आत्महत्या की बात सामने आई हैं। सुसाइड नोट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed