फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man committed misdeeds with an eight year old innocent boy In Etah

हैवानियत: स्कूल बस चालक ने यूकेजी के छात्र से किया कुकर्म, पिता की हो चुकी है मौत, विधवा मां के साथ रहता है

Wed, 12 Apr 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 04:26 PM IST
सार

एटा में युवक ने आठ वर्ष के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के समय मां पशुओं के घेरे में काम करने गई थी। घर पर बच्चा अकेला था।

विज्ञापन
young man committed misdeeds with an eight year old innocent boy In Etah
आठ वर्ष के बच्चे के साथ कुकर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हैवानियत भरी खबर सामने आई है। यहां स्कूल बस चालक ने यूकेजी के छात्र का कपड़े से मुंह बांधकर उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। विधवा मां को जानकारी हुई को उसके रोंगटे खड़े हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवक की मौत के बाद विधवा अपने बालक के साथ रहती है। जबकि उसका दो वर्ष बड़ा बेटा अपनी ननिहाल में रहता है। बीती शाम विधवा पशुओं के घेरे में काम करने चली गई। घर पर उसका आठ वर्ष का बालक अकेले था। इसी समय गांव निवासी मुकेश कुमार घर पहुंचा। उसने बच्चे को अकेला देखकर उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन

घर पर कांप रहा था बच्चा

करीब 20 मिनट बाद उसकी मां पशुओं का काम खत्म करके घर लौटी। घर पर बच्चा कांप रहा था। वह बुरी तरह डरा हुआ था। शायद उसको सदमा लगा होगा। मां ने बच्चे की हालत देखी तो परेशान हो गई। उसने बच्चे से पूछा क्या हुआ। इस पर बच्चे ने पूरी बात बताई। आरोपी का नाम भी बताया। नाम बताने पर पता चला कि वह तो स्कूल बस चलाने वाला ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी

बच्चे की बात सुनकर मां का कलेजा फट गया। वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed