{"_id":"60d32847441d7b7c0d29693a","slug":"young-man-commits-suicide-set-fire-after-dispute-with-wife-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पत्नी से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पत्नी से झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम, पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत
Wed, 23 Jun 2021 05:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:55 PM IST
सार
बुधवार शाम एसएन मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत हो गई, लेकिन उसकी मौत से पत्नी और मां अंजान थे। गांव में उसकी सलामती के लिए दुआ मां मांग रही थीं।
विज्ञापन
बाह पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह गांव दोदापुरा के सतीश (27) ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की छह महीने पहले शादी हुई थी। बताया गया है कि पत्नी से झगडे़ के बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया था।
विज्ञापन
दोदापुरा के सतीश पुत्र कमलेश दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता था। पिछले साल सात दिसम्बर को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह दिल्ली चला गया था। पिछले महीने परिवार की शादी में शामिल होने के लिए घर पर आया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह सतीश झगडे़ के बाद पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान युवक की मां सावित्री ने दोनों का बीच-बचाव किया था। बीच-बचाव में मां को भी चोट लगी थी। इसके बाद उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल कर शरीर पर छिड़क लिया और आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे सतीश को परिजन और पड़ोसी जब तक बचाते , तब तक वह 90 फीसदी झुलस गया था। गंभीर हालत में सतीश को बाह स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी और मां मौत से बेखबर
बुधवार की शाम हुई सतीश की मौत से पत्नी आशू और मां सावित्री बेखबर है। शादी के छह महीने बाद पत्नी आशू विधवा हो गई। सावित्री सतीश की जिंदगी की दुआ मांग रही थी। सास-बहू की हालत देखकर बस्ती के लोग रो पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मथुरा में बड़ी वारदात: तीन युवकों ने 17 साल की लड़की को दो मंजिल मकान की छत से फेंका