फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths threw minor girl from roof of two-storey house in Mathura

मथुरा में बड़ी वारदात: तीन युवकों ने 17 साल की लड़की को दो मंजिल मकान की छत से फेंका

Wed, 23 Jun 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jun 2021 12:01 AM IST
सार

हमलावरों ने वारदात करने से पहले लड़की के पिता को फोन किया, इसके बाद घर में घुसे। मारपीट करने के बाद लड़की को छत से नीचे फेंक दिया। 

विज्ञापन
Three youths threw minor girl from roof of two-storey house in Mathura
मथुरा: बालिका को छत से फेंकने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में तीन युवकों ने सोमवार रात को दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। इन युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की को दो मंजिल मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घायल लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार रात को 8:12 बजे एक नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन आया और पूछा कि आप घर पर हैं कि नहीं ?मैंने कहा कि मैं घर पर नहीं हूं। इसके बाद बाइक सवार तीन युवक आकर घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


हमलावरों ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को दो मंजिल मकान की छत से नीचे फेंक दिया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली छाता में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की गई है। एस पी देहात श्रीश चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आया सीसीटीवी फुटेज, लड़की के गिरने के बाद दिखे दो युवक
छाता प्रकरण में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें लड़की सड़क पर गिरते हुए दिख रही है। सीसीटीवी की फुटेज में कुछ युवक उस गली से लगातार निकल रहे हैं जिसमें ये हादसा हुआ है। लड़की जब छत से गिरी तब एक युवक गली के नुक्कड़ से भागकर आता दिख रहा है। वहीं एक अन्य युवक किसी स्थान से वहां पहुंचता दिख रहा है। हालांकि सीसीटीवी की फुटेज काफी धुंधली है जिससे किसी का भी चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने जिन दो युवकों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जानकारी को गुप्त रखा गया है। 


ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल: छह महीने से मरीजों पर मंडरा रहा था 'खतरा', आग बुझाने के नहीं थे इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed