{"_id":"62890122d12fff22db5a7ff0","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सट्टेबाजी की लत से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सट्टेबाजी की लत से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
Sat, 21 May 2022 08:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 May 2022 08:41 PM IST
सार
बल्केश्वर स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी युवक का शव कमरे में लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने तीन लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बल्केश्वर स्थित आनंद विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात को युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसे सट्टबाजी की लत लगा दी। परिजन सामने आकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि शनिवार सुबह तकरीबन सात बजे आनंद विहार कॉलोनी में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कॉलोनी के रहने वाले प्रतीक गुप्ता का शव पंखे से फंदा पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रतीक विजय नगर कॉलोनी में एक दवा व्यापारी के यहां काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता नहीं हैं। पिछले कई दिन से वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन