फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man cheated girl on Matrimonial website in Agra

जिसे जीवनसाथी बनाने की सोची, वह निकला धोखेबाज, असलियत जानकर युवती के उड़ गए होश

Sun, 29 Nov 2020 02:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2020 02:06 PM IST
सार

  • वेबसाइट की मदद से रिश्ता तय किया, मदद के बहाने खाते में जमा कराए दो लाख 
  • शिक्षण संस्थान की कर्मचारी युवती हुई शिकार, साइबर थाना पुलिस ने वापस कराई रकम 

विज्ञापन
Young man cheated girl on Matrimonial website in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आगरा में शादी के रिश्ते जोड़ने वाली वेबसाइट पर एक युवक की प्रोफाइल देखकर पंजीकरण कराने वाली एक शिक्षण संस्थान की कर्मचारी युवती धोखाधड़ी का शिकार हो गई। युवक ने मदद के बहाने युवती से खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिए। जब युवती को धोखाधड़ी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने शनिवार को साइबर सेल में शिकायत की। सेल ने बैंक में जमा रकम को होल्ड कराया। इसके बाद रकम वापस करा दी। 

विज्ञापन


युवती न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली है। एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह मामा के साथ रहती है। उन्होंने शादी के लिए एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। छह महीने पहले एक युवक का फोन आया। उसने शादी के लिए बात की। युवती ने युवक की प्रोफाइल चेक की। उसे युवक पसंद आ गया। 
विज्ञापन



युवक ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया। उसने कहा कि वह एक अर्द्ध सरकारी संस्थान में इंजीनियर है। युवती के परिजनों ने भी बात की। रिश्ते के लिए बात होने लगी। युवक ने कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने पर घर आकर रिश्ता तय करने की बात कहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जमा कराई रकम

दो महीने पहले युवक ने युवती से कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है। उसका खाता किसी कारण वश फ्रीज हो गया है। वह शादी के खर्च में जोड़ लेगा। इस पर युवती ने सवा लाख रुपये खाते में जमा कर दिए। इसके बाद भी रकम मांगने लगा। युवती ने अपने परिचित से 75 हजार रुपये और जमा करा दिए। 

एक महीने से युवक टालमटोल कर रहा था। शक होने पर युवती ने सवाल किए। इस पर युवक ने फोन उठाने बंद कर दिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के बैंक एकाउंट को होल्ड करा दिया। इसके बाद अन्य खाते भी होल्ड पर करा दिए। इससे रकम नहीं निकल सकी। 

बाद में पुलिस का शिकंजा कसने पर युवक ने रकम युवती के खाते में जमा कर दी। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। वह झारखंड के देवघर का रहने वाला निकला। साइबर थाना के एसआई चेतन भारद्वाज ने बताया कि युवती की रकम शादी का रिश्ता तय करने के बहाने निकाल ली गई थी। यह रकम वापस करा दी गई।   

दोस्त ने ही खाते से निकाल लिए दो लाख 

थाना सदर के सेवला निवासी एक युवक के खाते से दोस्त ने ही दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत की। इस पर आरोपी दोस्त की हकीकत पता चल गई। हालांकि दोस्त ने रकम वापस कर दी। 

सदर क्षेत्र के सेवला निवासी युवक दो महीने पहले बैंक में अपनी पासबुक में खाते में जमा रकम की जानकारी करने गए थे। पासबुक पर एंट्री हुई तो पता चला कि एक हजार रुपये ही खाते में बचे हैं, जबकि उनके खाते में दो लाख रुपये से ज्यादा जमा थे। 

पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने रेंज साइबर थाने को जांच सौंपी। पुलिस की जांच में पता चला कि विभिन्न ई-वालेट से रकम ट्रांसफर की गई। 45 हजार यूपीआई से ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने ई वालेट की जानकारी निकाली। एक युवक को पकड़ा। वह पीड़ित का ही दोस्त निकला। 

जांच में पता चला कि दोस्त मोबाइल और एटीएम कार्ड अक्सर ले जाता था। इस दौरान ही जानकारी ले ली। लॉकडाउन के दौरान रकम निकालता रहा। पीड़ित के मोबाइल पर आने वाले संदेश को डिलीट कर देता था। पुलिस कार्रवाई का डर होने पर रकम वापस कर दी। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed