{"_id":"667b126231ccb87171009284","slug":"young-man-caught-with-80-liters-of-fake-castor-oil-kasganj-news-c-25-1-agr1049-505815-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 80 लीटर नकली कैस्टर ऑयल के साथ पकड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 80 लीटर नकली कैस्टर ऑयल के साथ पकड़ा युवक
Wed, 26 Jun 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। मंगलवार को कोतवाली पुलिस के हाथ उस समय कामयाबी लगी। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को नकली कैस्टर ऑयल के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक नकली कैस्टर ऑयल दिल्ली से लेकर आता है और दरियावगंज क्षेत्र में बेचता है। गोविंद बल्लभ शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए युवक को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। तभी दरियावगंज रेलवे फाटक के निकट मुखबिर ने एक युवक की तरफ इशारा करते हुए बताया कि यही युवक नकली ऑयल लेकर आ रहा है।
पुलिस को एक युवक कुछ सामान के साथ आता दिखा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया जब युवक के सामान की तलाशी ली तो उसके पास से नकली कैस्टर ऑयल के एक-एक लीटर के 80 डिब्बे बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरुणोदय सिंह निवासी ग्राम नगला भेरू थाना सिकंदरपुर कासगंज बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक को सुसंगत धाराओं में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।