{"_id":"67cf226346ec30555b029887","slug":"young-man-brutally-murdered-during-final-match-of-champions-trophy-in-agra-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिगरेट के लिए हत्या...भारतीय टीम का मैच देख रहा था युवक, हमलावर ने मांगी माचिस; फिर कर दिया चाकू से छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिगरेट के लिए हत्या...भारतीय टीम का मैच देख रहा था युवक, हमलावर ने मांगी माचिस; फिर कर दिया चाकू से छलनी
Tue, 11 Mar 2025 05:58 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 11 Mar 2025 05:58 AM IST
सार
चैंपियंस ट्राॅफी का फाइनल मैच मोबाइल पर देख रहे युवक की रंगबाजी में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी थी। युवक के इंकार करने पर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
वारदात के बाद माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच मोबाइल पर देख रहे सिद्धांत गोविंदम की हत्या माचिस नहीं देने पर की गई थी। हमलावर बाइक से आए थे। पुलिस ने दहतोरा से दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
आवास विकास काॅलोनी सेक्टर-7 निवासी सिद्धांत गोविंदम (24) की एनसीआर की एक आईटी कंपनी में प्रोग्रामर की नौकरी लगी थी। वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। रविवार रात को चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मैच था। सिद्धांत अपने दोस्त सिद्धार्थ, शशांक और शुभम गुप्ता के साथ शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी मैदान गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां मोबाइल पर मैच देख रहे थे। तभी मैदान में माैजूद एक गुट ने सिद्धांत की हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में आया कि बाइक सवार दहतोरा की तरफ भागे थे। फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
कुछ जानकारी हाथ लगी है। हमलावरों में से एक युवक सिद्धांत और उनके दोस्तों के पास गया था। वह उनसे सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांग रहा था। सिद्धांत ने भगा दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। दूसरे गुट के युवक आ गए। मारपीट में एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर सिद्धांत की हत्या कर दी। हत्या रंगबाजी में की गई थी।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथियों के बारे में पता किया जा रहा है।