फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Behaves Inappropriately Towards Woman Beats Her Husband

UP: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पति का किया ऐसा हाल; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Apr 2026 09:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Apr 2026 09:13 PM IST
सार

आगरा में दुस्साहसिक घटना सामने आई है। घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति से मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Young Man Behaves Inappropriately Towards Woman Beats Her Husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बाद में पति को लाठी डंडे से पीटा। घटना की शिकायत करने पर आरोपी के परिजन ने भी पीड़ित महिला को धमकाया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि 30 मार्च की सुबह 9 बजे पति काम से गए थे। तभी क्षेत्र का रहने वाला विक्की दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस आया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म का प्रयास किया। वो किसी तरह बच पाईं। 
विज्ञापन


दोपहर में पति घर खाना खाने आए थे। तब उन्हें घटना की जानकारी दी। वह पुलिस बुलाने वाले थे। इससे पहले ही विक्की लाठी डंडे लेकर घर में घुस आया। विरोध पर मारपीट करने लगा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उन्होंने इस बारे में आरोपी की मां और भाई को बताया तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी धमकी देना शुरू कर दिया। विक्की क्षेत्र में नशा करके घूमता है। लोगों के साथ मारपीट करता है। आए दिन की घटना से लोग परेशान हो गए हैं। यह भी आरोप लगाया कि विक्की उसके बारे में गलत बातें कहता है। मामले में थाना हरिपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed