फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man befriended girl on Instagram then married her and now divorced her on WhatsApp In Agra

UP: इंस्टाग्राम पर प्यार... फिर निकाह, और अब व्हाट्सएप पर बोल दिया तलाक तलाक तलाक

Mon, 01 Jan 2024 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

आगरा में एक युवक को इंस्टाग्राम पर युवती से प्यार हुआ। उसने उसके साथ निकाह कर लिया। अब व्हाट्सएप पर उसे तीन तलाक बोल दिया। 

विज्ञापन
young man befriended girl on Instagram then married her and now divorced her on WhatsApp In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर नोएडा के एक युवक से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। मगर निकाह के चार माह बाद भी खटपट होने से युवती मायके आ गई। अब अचानक युवक ने उसे व्हाट्सएप पर बोल व लिखकर तीन तलाक दे दिया। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई है। यह सब कुछ केवल 18 माह में हो जाने से मामला चर्चा में है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि 18 माह पहले उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। युवक ने खुद को मॉडल बताया था। कहा था कि वह मुंबई जाकर मॉडलिंग करेगा। निकाह की बात पर परिजन ने पहले तो मना किया मगर उसकी खुशी के लिए 10 माह पहले दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो पता चला कि पति कोई मॉडल नहीं है। वह बिजली विभाग में ठेकेदारी करता है। झूठ बोलने की बात कहने पर पति ने मारपीट, उत्पीड़न शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप

युवती का आरोप है कि सास, ससुर से शिकायत की तो उन्होंने भी बेटे का साथ दिया। उसका फोन भी ले लिया गया। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। दहेज के लिए भी उत्पीड़न करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह 6 महीने से मायके में है। इस बीच उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद भी पति लेकर नहीं गया। परिजन ने समझाने की कोशिश की तो पति ने अक्तूबर माह में व्हाट्सएप पर तीन तलाक बोलकर भेज दिया। बाद में फोन पर भी बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी की बात नहीं सुनती पत्नी

वहीं युवक का आरोप है कि पत्नी किसी की बात नहीं सुनती। वह अपनी चलाती है। इस वजह से तलाक दे दिया है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया था। मगर, बात नहीं बन सकी। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed