फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man beaten up over bike parking dispute

Agra News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक की पिटाई

Fri, 22 Dec 2023 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten up over bike parking dispute
बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक की पिटाई
विज्ञापन

लोगों को एकत्र होता देख भाग निकले कार सवार
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। करहल जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद कार सवारों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। इस बीच राहगीर एकत्र हुए तो कार सवार आरोपी करहल की ओर भाग निकले। घायल युवक ने एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई।

जनपद इटावा का रहने वाला युवक बृहस्पतिवार को शाम एफसीआई गोदाम के पास बाइक में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से बाइक को तिरछी कर खड़ा था। तभी करहल की ओर से आ रहे कार सवारों ने बाइक हटाने के लिए हॉर्न दिया। युवक ने हाथ से इशारा करते हुए कुछ देर रुकने लिए कहा। इतने में कार में मौजूद चार युवक बाहर निकले और युवक को डंडे और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। युवक को जमीन गिरा कर पीटने लगे। इस बीच कई राहगीर रुक गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी कार में बैठ कर वापस करहल की ओर भाग निकले। घायल युवक ने एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई। पिटने वाले युवक संदीप ने बताया कि पीटने वाले लोगों को वह नहीं पहचानता। लेकिन कार का नंबर इटावा का है। वह नंबर के जरिए आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed