{"_id":"67b9ab2b8ea62527aa0295fa","slug":"young-man-beaten-over-dispute-over-dj-playing-favorite-song-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132456-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डीजे पर युवक ने की ऐसी मांग...शादी समारोह में बहा दिया खून, जमकर चले लाठी-डंडे; जान बचाकर भागे मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीजे पर युवक ने की ऐसी मांग...शादी समारोह में बहा दिया खून, जमकर चले लाठी-डंडे; जान बचाकर भागे मेहमान
Sat, 22 Feb 2025 04:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 04:37 PM IST
सार
शादी समारोह में सभी मेहमान खाना खा रहे थे। डीजे पर डांस चल रहा था। तभी एक युवक ने अपना मनपसंद गाना बजाने की मांग कर दी। इसको लेकर लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव विद्या नगर में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की फरमाइश करने पर विवाद हो गया। आरोपियों ने युवक को लाठी-डंंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक का हाथ भी तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
एलाऊ क्षेत्र के विद्या नगर निवासी विजय कुमार शुक्रवार को गांव के ही रहने वाले श्याम बाबू के यहां पुत्र की शादी समारोह में गए हुए थे। वहां गांव के श्रीचंद्र, राजीव, नेत्रपाल और अभिषेक डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे के पास पहुंच कर उन्होंने कहा कि दूसरा गाना बजाओ, इसी बात पर उक्त सभी आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान उनका हाथ भी टूट गया। झगड़े के चलते समारोह स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने घायल हुए विजय का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।