फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man beaten by his boyfriend for sending message to girl on Instagram In Agra

UP: युवती को इंस्टाग्राम पर भेजा मैसेज, उसके बॉयफ्रेंड ने देख लिया; युवक पीटा... सिर पर कड़ा से किए वार

Sun, 07 Jul 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 10:04 PM IST
सार

युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। उसके बॉयफ्रेंड ने देख लिया। उसने युवक को जमकर पीटा। सिर पर कड़ा से वार किए। मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
young man beaten by his boyfriend for sending message to girl on Instagram In Agra
मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा में युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज करना युवक को भारी पड़ गया। मैसेज युवती के बॉयफ्रेंड ने देख लिया। वह अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचा, उसे पीटा और सिर पर कड़ा मारकर घायल कर दिया। मामले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव तोरा निवासी शिवम शर्मा ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक युवती से उनकी दोस्ती है। 2 जुलाई को युवती को इंस्टाग्राम पर हालचाल पूछने के लिए मैसेज किया। आईडी युवती का मित्र नीरज राजपूत चला रहा था। उसने उनका मैसेज देखकर अपशब्द भरा मैसेज किया। उन्होंने कुछ नहीं कहा। रात को 8 बजे वह घर के पास खड़ा था। आरोप है कि नीरज अपने साथी विनय और रोहित सहित छह युवकों के साथ आया।
विज्ञापन


आरोपियों ने लाठी-डंडे और हॉकी ली हुई थीं, पीटना शुरू कर दिया। नीरज ने हाथ में पहने हुए कड़े से सिर पर मार दिया। वह घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर हमलावर युवक धमकी देकर भाग गए। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नामजद केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed