{"_id":"61ddad2cd4515f5f7128ea41","slug":"young-man-arrested-for-stealing-mobile-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नए साल पर परिजनों को गिफ्ट किए चोरी के मोबाइल, सात महीने बाद पकड़ा गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नए साल पर परिजनों को गिफ्ट किए चोरी के मोबाइल, सात महीने बाद पकड़ा गया चोर
Tue, 11 Jan 2022 09:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:45 PM IST
सार
शातिर चोर ने पुलिस से बचने के लिए सात महीने तक चोरी के मोबाइल में सिम नहीं डाला था। जब उसने सिम डाला तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जयपुर हाउस में मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर एक चोर सात महीने पहले 38 मोबाइल चोरी करके ले गया था। पुलिस ने सोमवार रात को चोर को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी किए गए 26 मोबाइल बरामद कर लिए। आरोपी ने नए साल पर चोरी के मोबाइल परिजनों को गिफ्ट भी किए थे। इसके बाद ही पुलिस को उसके बारे में सुराग मिल गया।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 21 मई 2021 की रात को जयपुर हाउस मार्केट में निखिल कुमार की मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। चोर दीवार तोड़कर दुकान से 38 नए-पुराने मोबाइल, चार्जर, पावर बैंक आदि ले गए थे। इनकी कीमत तकरीबन दो लाख रुपये थी। सोमवार रात को नौबस्ता निवासी अर्जुन सिंह को तमंचे सहित पकड़ लिया। उससे चोरी किए गए 26 मोबाइल बरामद किए हैं। उसने घटना करना कबूला।
विज्ञापन
मोबाइल में सिम लगाने के बाद पकड़ा गया चोर
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि वह अपने पास मोबाइल रखे हुए था। उसे पता था कि अगर मोबाइल में सिम लगाकर चलाएगा तो पकड़ा जाएगा। घटना को सात महीने बीत चुके थे।
विज्ञापन
नए साल पर उसने अपने घरवालों को मोबाइल गिफ्ट कर दिए। खुद भी एक मोबाइल चलाने लगा। उसे लगा था कि अब पुलिस नहीं पकड़ेगी। घटना को भूल चुकी होगी। मगर, सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। कुछ मोबाइल उसने लोगों को बेचे थे। वह अभी चालू नहीं हुए हैं। इस कारण पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।