फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for spread rumor of bomb threat

कंट्रोल रूम पर फोन कर दी ऐसी सूचना कि मच गया हड़कंप, आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 18 Jun 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jun 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
young man arrested for spread rumor of bomb threat
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा पुलिस ने शनिवार रात को कंट्रोल रूम पर फोन करके श्रीकृष्ण जन्मस्थान और रिफाइनरी को बड़ा खतरा बताने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार युवक ने सूचना देकर कहा था कि उसने कुछ लोगों को जन्मस्थान और रिफाइनरी को बम से उड़ाने की बात करते हुए सुना था। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को रात कंट्रोल रूम पर एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा था कि उसने कुछ लोगों को जन्मस्थान और रिफाइनरी को उड़ाने की बात करते हुए सुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से तत्काल आला अफसरों को सूचित किया गया। कुछ ही देर में सायरन बजाती गाड़ियां दौड़ पड़ीं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए टीम को लगाया, जिससे कंट्रोल रूम पर फोन आया था। 

टीम ने मोबाइल नंबर ट्रेस करके उसकी तलाश शुरू कर दी। डीगगेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने आईपीसी की धारा 506 और 182 में मुकदमा दर्ज किया। गोविंदनगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी तो उसे पोतराकुंड से गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक थाना महावन के गोपी की नगरिया निवासी दिवाकर सारस्वत है। उसी ने सूचना दी थी। हालांकि वो अभी भी यह कह रहा है कि उसने कुछ लोगों को बात करते सुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed