फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for brother murder in mainpuri

शिवम हत्याकांड: भाई निकला कातिल, पिस्टल नहीं चली तो ईंट से कुचला सिर, वारदात की वजह चौंकाने वाली

Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
सार

  • एक हादसे के बाद आक्रामक हो जाता था छोटा भाई
  • बड़े भाई ने खौफनाक तरीके से कर दी उसकी हत्या 
  • पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भाई सहित दो गिरफ्तार 

विज्ञापन
young man arrested for brother murder in mainpuri
हत्यारोपी भाई सहित दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के गांव सोनई में हुए शिवम चौहान हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। बड़े भाई ने ही वारदात को अंजाम दिया था। साजिश में दो अन्य लोग भी शामिल थे। मुख्य आरोपी सहित पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। 

विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सोनई में 12 अगस्त की सुबह शिवम का शव जनता जनार्दन विद्यालय परिसर में पड़ा मिला था। सिर में किसी भारी चीज से वार कर हत्या की गई थी। शिवम की मां आरती चौहान की ओर से अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार चौहान ने शिवम के बड़े भाई सूरज उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो बताया, उसे जानकर परिजन और रिश्तेदार सन्न रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आक्रामक हो जाता था छोटा भाई

एसपी अजय कुमार पांडेय के अनुसार पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि पांच-छह वर्ष पूर्व शिवम और उसके परिजन अहमदाबाद में रहते थे। वहां एक हादसे में शिवम के सिर में गहरी चोट लगी थी। कई दिन कोमा में रहने के बाद वो सही तो हो गया, लेकिन काफी आक्रामक हो गया था। 

शिवम किसी भी समय आपा खो देता था और किसी पर भी हमला कर देता था। सभी लोग भयभीत थे कि शिवम कहीं कुछ अनहोनी न कर दे। इसलिए बड़े सूरज ने उसकी हत्या करने का इरादा बना लिया था। 

एसपी ने बताया कि सूरज दिल्ली में रहकर एक मिठाई की दुकान पर होम डिलीवरी का काम करता है। ऐसे में वारदात को अंजाम देने के लिए सूरज 10 अगस्त को बाइक से मैनपुरी पहुंचा। यहां एक होटल में रुका था, अगले दिन गांव पहुंचा और रात के समय जब लोग जन्माष्टमी मना रहे थे, तभी भाई को फोन कर विद्यालय में बुलाया। 

बेहोश करने के बाद भाई को मारा

एसपी ने बताया कि गांव जाने से पहले ही आरोपी शहर के वंशीगोहरा निवासी अभिषेक उर्फ राना और रामेंद्र कृष्ण उर्फ जॉनी पुत्र श्रीकृष्ण मौर्य के साथ हत्या की योजना बना चुका था। साथियों ने उसे एक पिस्टल व कारतूस और नशे की गोलियां उपलब्ध कराईं थीं। 

सूरज के बुलाने पर जब शिवम विद्यालय आया तो उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कुछ देर बाद शिवम बेहोश हो गया तो सूरज ने कनपटी पर पिस्टल रख कर चलाई, लेकिन फायर नहीं हुआ। कई बार कोशिश की, लेकिन पिस्टल नहीं चली। इसके बाद पास ही रखी एक ईंट से शिवम के सिर और चेहरे पर चार वार किए गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। 

हत्या करने के बाद चुपचाप आरोपी दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। पुलिस ने सूरज और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी का कहना है कि तीसरे आरोपी रामेंद्र कृष्ण की पुलिस तेजी के साथ तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed