फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man and minor girl found dead on railway track in mathura

मथुरा : रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के शव, ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका

Tue, 01 Sep 2020 12:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 12:37 PM IST
सार

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि दोनों में कुछ चल रहा था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी, परंतु उन्होंने विगत कुछ दिन से अपने भाई को अपनी बहन के मंडी चौराहा के पास घर पर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
young man and minor girl found dead on railway track in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में ट्रेन से कटकर नाबालिग प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों के शव तिवारीपुरम के निकट रेलवे लाइन पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त शिवनगर कॉलोनी निवासी किशोर-किशोरी के रूप में कराई। किशोर अपने जीजा के घर रहकर सब्जी बेचता था।
विज्ञापन


गांव तैयापुर की शिवनगर कॉलोनी में दोनों के घर 50 कदम दूरी पर हैं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे थाना जमुनापार पुलिस के माध्यम से उनके परिजनों को सूचना मिली कि 17 वर्षीय किशोर और 17 किशोरी के शव गांव से कुछ ही दूरी पर रेलवे लाइन पर पड़े हुए हैं। सूचना पर दोनों के परिजन रेलवे लाइन पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजन से बातचीत करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई ने बताया कि दोनों में कुछ चल रहा था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी, परंतु उन्होंने विगत कुछ दिन से अपने भाई को अपनी बहन के मंडी चौराहा के पास घर पर छोड़ दिया था। इस संबंध में एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग था। इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, परंतु इस प्रकार की जानकारी मिल रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को मिलने के लिए घर से निकले थे दोनों
नाबालिग प्रेमी युगल ट्रेन से कैसे कट गए, इससे परिजन भी हतप्रभ हैं। दोनों के बारे में परिजनों को पता था, इसी चलते किशोर को उसके परिजनों ने घर से दूर मंडी चौराहे के पास उसके बहनोई के घर पर भेज दिया था। करीब 15 दिन पहले किशोर के परिजनों ने यह निर्णय लिया।

यहां तक कि किशोर को उसके जीजा ने सब्जी बेचने के काम में लगा दिया था। दिन भर वह मंडी के आसपास सब्जी बेचता और उसके बाद घर चला जाता है। सोमवार को भी किशोर ने दिन भर सब्जियां बेचीं और रात में घर चला गया। उसके बाद रात में घर से बिना बताए वह निकल गया।

मृत किशोर के बड़े भाई ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि वह कब रेलवे लाइन पर पहुंचा। इधर, किशोरी के भाई ने बताया कि रात में सब लोग घर पर थे। दरवाजा बंद था, पता नहीं कब वह घर से निकल गई। किशोरी छत के रास्ते घर से निकली। कुछ दिन बाद उसकी शादी करनी थी। दोनों के कोहराम मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed