Agra: रेलवे लाइन पर मिले युवक और किशोरी के शव, रविवार रात से लापता थे दोनों, आत्महत्या मान रही पुलिस
एत्मादपुर के गांव मितावली के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रविवार से लापता थे। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एत्मादपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष एत्मादपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर मितावली स्टेशन के पास सोमवार सुबह छह बजे किशोरी और युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस पहुंच गई। उनके ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के बारे में बताया गया। मितावली स्टेशन के पास फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र की सीमा लगती है।
युवक की रिश्तेदार थी किशोरी
कुछ ही देर में पचोखरा से मृतकों के परिजन आए। मृतक वीरभान थाना फतेहाबाद के गांव गुबरौठ का रहने वाला था। वह बचपन से अपने जीजा के घर में फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र में रहता था। किशोरी वीरभान के जीजा की चचेरी बहन है। वह पड़ोस में ही रहते हैं।किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन दो बजे मां की नींद खुली तो बहन चारपाई पर नहीं थी। इस पर खोजबीन शुरू कर दी। इस पर ताऊ को बताया। तहेरे भाई का साला वीरभान भी घर में नहीं था। इस पर खोजबीन में जुट गए। सुबह दोनों के शव ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिली। पुलिस पहले प्रेम संबंध में आत्महत्या का मामला मान रही थी। मगर, परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने बताया कि बेटी पांचवीं तक पढ़ी थी। वह तीन भाई और दो बहन थीं। वीरभान बचपन से ही जीजा के घर पर रह रहा था। मजदूरी करता था। वीरभान के बड़े भाई बंटी ने घटना के कारणों की जानकारी से इंकार किया। बताया कि हम दो भाई और पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भाई ने लिखकर दिया
थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि किशोरी के भाई ने पुलिस को लिखित में दिया कि बहन और रिश्तेदार युवक ने घर से किसी बात पर नाराज होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने इनके बीच प्रेम संबंध से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
रात भर परेशान रहे परिजन
किशोरी और युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वीरभान की बहन मंजू देवी का कहना था कि रात में पता चलने पर दोनों की तलाश की थी। उनके किसी निजी वाहन से जाने की आशंका थी। इस पर टोल पर पता किया। मगर, नहीं मिले। पुलिस को भी बताया था। सुबह उनके ट्रेन से कटने की जानकारी मिली।