फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man abducted girl while sleeping did disgusting act in etah up news

Etah: सोते समय किशोरी को उठा ले गए युवक, खेत में ले जाकर किया घिनौना काम; ऐसे हाल में मिली

Fri, 22 Sep 2023 06:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

छत पर सो रही किशोरी को गांव के ही दो युवक उठा ले गए। आरोपी सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े थे। खेत में ले जाकर आरोपियों ने युवकों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आई, तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। 
 

विज्ञापन
Young man abducted girl while sleeping did disgusting act in etah up news
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में गुरुवार की रात छत पर सो रही किशोरी को सीढ़ी लगाकर दबंग उठा ले गए। उसे खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग गए। पिता ने दो को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि 16 साल की बेटी बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चली गई थी। रात में करीब 10 बजे अनुज कुमार उर्फ करू निवासी अवंतीबाई नगर और मोहन पंडित निवासी नगला धनी कोतवाली देहात आए। यह सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। यहां से बेटी का मुंह बंद कर मकान के पीछे खेत में ले गए। यहां पर दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटी अपने बचाव में दोनों आरोपियों से संघर्ष करती रही। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग मौके की तरफ भागे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के पहुंचने तक दोनों आरोपी भाग गए। बेटी ने दोनों को पहचान लिया था। उसने दोनों के नाम बताए। रात में पुलिस को वारदात की खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश की। वह इन्हें पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात पिता की ओर से कही जा रही है। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीढ़ी लगाकर छत से किशोरी को उठाकर ले जाने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed