{"_id":"5ec8c51695ffec383059e314","slug":"young-couple-found-hanging-in-the-room-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजी में चल रहा था प्रेम प्रसंग, लोकलाज के डर से लगाया मौत को गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा-भांजी में चल रहा था प्रेम प्रसंग, लोकलाज के डर से लगाया मौत को गले
Sat, 23 May 2020 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 05:22 PM IST
सार
- घर के कमरे में फंदे से लटके मिले मामा-भांजी के शव
- बहन के घर कई दिनों से रुका हुआ था युवक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम मामा-भांजी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के लोग बाहर गए थे। लौटने पर दोनों के शव कमरे में बने कुंदे से लटके मिले।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मामा-भांजी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के रास्ते में अड़चन देखकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े- आगरा: खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, पुलिस बता रही आत्महत्या
विज्ञापन
थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी और इटावा के थाना वैदपुरा के नगला छत्ते निवासी 27 वर्षीय युवक ने शुक्रवार शाम को घर के कमरे के कुंदे में दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली।

घटना के समय परिवार के सभी लोग बाहर थे। परिजनों के लौटने पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज सुनील कुमार, चौकी प्रभारी अरांव के साथ सीओ सिरसागंज डॉ. ईरज रजा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
दोनों के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि किशोरी और राजकुमार के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों रिश्ते में सगे मामा-भांजी हैं। लोकलाज के भय के कारण दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
कई दिनों से गांव में रुका हुआ था युवक
इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने 19 मई को बहन के घर आया था। शादी के बाद से वो गांव में ही रुका हुआ था।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एक गांव में मामा-भांजी में प्रेम संबंध थे। लोकलाज के डर से दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों ने तहरीर में यह बात स्पष्ट की है। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।