फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young couple found hanging from the tree in agra

आगरा: खेत में पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, पुलिस बता रही आत्महत्या

Sat, 23 May 2020 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 12:53 PM IST
सार

  • ताजगंज के श्यामो गांव की घटना 
  • युवक-युवती एक ही जाति के थे

विज्ञापन
young couple found hanging from the tree in agra
demo pic

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक खेत में युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके मिले। इसकी जानकारी पर ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक-युवती पास के गांव के रहने वाले थे। प्रेम संबंध में किसी कारण आत्महत्या की आशंका है।
विज्ञापन


सुबह तकरीबन सात बजे श्यामो गांव के कुछ युवक खेतों की ओर दौड़ लगाने के लिए गए थे। वहां पर एक खेत में पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटके देखकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक और युवती ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया था।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से नीचे उतारे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई। उधर, युवक-युवती के परिजन भी उन्हें तलाशते हुए पहुंच गए। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त मान सिंह (25) पुत्र सत्यभान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा था युवक

मानसिंह ताजगंज के ही गांव बुढ़हरा का रहने वाला था। 18 वर्षीय युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मान सिंह और युवती शुक्रवार की रात से घर से गायब थे। परिवार के लोग दोनों की तलाश कर रहे थे।

मान सिंह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। वह शादीशुदा और एक बच्चे का बाप था। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मामला प्रेम संबंधों का बताया जा रहा है। आत्महत्या की आशंका है। इसके कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed