फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Brahmin Mahasabha Demand to ban Bigg Boss 13

'बिग बॉस 13' के विरोध में उतरे साधु-संत, युवा ब्राह्मण महासभा ने भी दी यह चेतावनी

Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Young Brahmin Mahasabha Demand to ban Bigg Boss 13
बैठक में मौजूद साधु-संत व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 13' को लेकर कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। वृंदावन में भी बिग बॉस सीजन 13 को बंद किए जाने की मांग उठी है। शुक्रवार को इस संबंध में राधासनेह बिहारी मंदिर में अध्यात्म रक्षा मंच की बैठक बुलाई गई, जिसमें साधु-संत समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।  
विज्ञापन


बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी व पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने बिग बॉस को देश की सभ्यता व संस्कृति के खिलाफ बताया। महंत राधामोहन दास, महंत रामजीवन दास, महंत सतगुरु दास, आचार्य बल्लभ दास, महंत परमेश्वर दास आदि ने बिग बॉस पर रोक लगाए जाने की मांग की।   
विज्ञापन

  
उधर, सनातन संस्कार धाम में आयोजित उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी बिग बॉस शो का विरोध किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंडित रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक व प्रदेश महामंत्री पंडित आशीष चतुर्वेदी ने शो की निंदा करते हुए रोक लगाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा ब्राह्मण महासभा ने 'बिग बॉस 13' बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। बता दें कि शो में 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed