Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Age, Big Victory: Nipiksha Wins Gold Medal at National Taekwondo Championship

छोटी उम्र, बड़ी जीत : निपिक्षा ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Young Age, Big Victory: Nipiksha Wins Gold Medal at National Taekwondo Championship
निपिक्षा
आगरा। उम्र महज पांच साल लेकिन हौसला और उपलब्धि किसी बड़े राष्ट्रीय खिलाड़ी से कम नहीं। जिले की नन्हीं खिलाड़ी निपिक्षा ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता से खेल जगत में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


दिल्ली के करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में आयोजित 10वीं ग्रैंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में केके मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निपिक्षा ने अंडर-18 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया। निपिक्षा की इस बड़ी कामयाबी के पीछे मां इति का अटूट संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण भी एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन


एक एकल अभिभावक (सिंगल मदर) के रूप में नौकरी की तमाम जिम्मेदारियों को संभालते हुए, बेटी के खेल और प्रशिक्षण के लिए लगातार समय निकालती हैं। इति का कहना है कि बच्चों को अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के अवसर मिलने चाहिए। इससे उनका अनुभव, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निखरता है। नन्हीं चैंपियन को इस मुकाम तक पहुंचाने में कोच प्रथम जायसवाल की अहम भूमिका रही है। वह स्वयं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंचक सिलाट में भी महारत
निपिक्षा की प्रतिभा केवल ताइक्वांडो तक सीमित नहीं है। वह पेंचक सिलाट (मार्शल आर्ट) में भी कई बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं। इतनी कम उम्र में दो अलग-अलग युद्ध कलाओं में महारत हासिल करना उनकी असाधारण लगन को दर्शाता है। कोच डॉ. किरण कश्यप ने कहा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्वर्ण जीतना गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य बच्चों को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed