फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You want pure air, water then save the environment

शुद्ध हवा, पानी चाहिए तो बचाएं पर्यावरण

Mon, 06 Jun 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 06 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
You want pure air, water then save the environment
शुद्ध हवा, पानी चाहिए तो बचाएं पर्यावरण - फोटो : Amar Ujala
विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को शहर में संस्थाओं ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है। संस्थाओं ने पौधे लगाए, फिट रहने और वायु प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल से चलने को प्रेरित किया। लेकिन लोग घर के आस-पास पौधे लगाने के लिए मिट्टी छोड़ने को अब भी तैयार नहीं होते हैं। मिट्टी की जगह लोग सीमेंटेड फर्श पसंद करते हैं। साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग भी कम लोगों के घरों में देखने को मिलती है। लोग घर में वाटर हार्वेंस्टिंग और दो पौधे लगा कर उनकी देखभाल तो कर ही सकते हैं। सभी को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा और पीने के लिए स्वच्छ जल चाहिए। इसके लिए तो पर्यावरण को बचाना ही होगा। पर्यावरण जैसे-जैसे नष्ट होगा, हवा और पानी की उपलब्धता और शुद्धता प्रभावित होती जाएगी। बेहतर जीवन के लिए इन दोनों की उपलब्धता और शुद्धता आवश्यक है।
विज्ञापन


ताजनगरी में शुरू हुआ ट्री बैंक 
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रविवार सुबह देश के पहले ट्री बैंक का शुभारंभ किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने पौधरोपण कर ट्री बैंक की शुरुआत की। संयोजक डा. लवकुश मिश्रा के साथ सर्वेश वाजपेयी ने भी पौधे लगाए। और कहा कि बैंक युवाओं को पौधरोपण के लिए जागरूक कर उन्हें पांच साल तक उनकी देखरेख करने को भी प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन

भारतीय परिवार विषय पर आयोजित गोष्ठी में कश्मीरी लाल ने कहा कि परिवार की परंपरा को बचाने की जरूरत है। संस्कार, सुरक्षा भावना और पालन पोषण के लिए परिवार का होना जरूरी है। कुछ विदेशी ताकतें कारोबार के लिए भारतीय परंपरा को नुकसान पहुंचा रही हैं। इस वैश्विक साजिश को समझने की जरूरत है। उन्होंने स्वदेशी विचारधारा के संवर्धन के लिए पर्यटन विद्यार्थी ओवेस आलम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजीव, राहुल महाजन, अनिल अग्रवाल, संजीव माहेश्वरी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की तरह करें पौधो का पालन पोषण 
वेकअप आगरा ने भगवान टाकीज पर पौध वितरण कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रेनू नंदा ने कहा कि विगत एक दशक से पर्यावरण बहुत तेजी से दूषित हुआ है। इसके दुष्परिणाम हमारे सामने हैं। कई सालों से मौसम का चक्र असंतुलित हो चुका है। संस्थाध्यक्ष शिशिर भगत ने कहा कि बारिश कम होती है। भूजल स्रोत सूख रहे हैं। शहर वासियों को नीम, जामुन, अमरूद आदि पौधे सौंपते हुए उन्होंने पौधों को बच्चों की तरह पालकर बढ़ा करने की अपील की। अर्पित मोदी, शिल्पी मल्होत्रा, विवेक खंडेलवाल, मुरारीलाल गोयल आदि मौजूद रहे। 


हम प्रदूषण के निवाले हो गए ...
संस्कार भारती रामबाग शाखा की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। युवा कवि पुष्पेंद्र शरण ने कहा ‘हम प्रदूषण के निवाले हो गए, पक्षियों के घोंसले काले हो गए।’ राज बहादुर सिंह राज ने पढ़ा ‘... विषैली इन हवाओं के संग और नहीं बहना है।’ डा. राजेंद्र मिलन, गुंजन जादौन, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, एसके मिश्रा आदि ने रचनाएं सुनाईं। अभिमन्यु सिंह, सुदेश विकल, देवी प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।

विक्टोरिया गार्डन में रोपे 101 पौधे
भारत विकास परिषद ‘समुत्थान’ की ओर से मोतीलाल नेहरू उद्यान (विक्टोरिया गार्डन) में 101 पौधे लगाए गए। ब्रज प्रांत के प्रभारी मंत्री संजीव वशिष्ठ और देवेश सिंह परिहार ने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। रेनू शर्मा, अनीता परिहार, सरिता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। संयोजक भुवनेंद्र वार्ष्णेय ने आभार जताया।

जल बचाओ, पेड़ लगाओ का दिया संदेश 
शिव शक्ति महिला मंडल ने श्री नगर कालोनी, यमुनापार स्थित पार्क में 25 पौधे लगाए। इनकी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। महिलाओं ने सभी को जल बचाओ, पेड़ लगाओ का संदेश भी दिया। संस्थाध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल, मृदुला गुप्ता, सुमन मित्तल, ऋतु सहानी आदि रहीं।
 
पक्षियों की प्यास बुझाने को बांटी कुंडलियां 
उत्थान इंडिया फाउंडेशन ने कमला नगर में लोगों को कुंडलियां बांटी। सभी से विनती की कि छत पर इसे पानी से भरकर रखें, पास में ही पक्षियों को चुगने के लिए दाना भी जरूर डालें। मुख्य अतिथि विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि पक्षी बचेंगे तो पर्यावरण भी बचेगा। संयोजक मनीष गुप्ता और सचिन गुप्ता रहे। 

पेड़-पौधे मत करो नष्ट ... 
एनसीसी कैडेट ने आगरा कालेज से रैली निकालकर पौधे बचाने का संदेश दिया। पेड़-पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट जैसे स्लोगन लिखकर लोगों से पर्यावरण रक्षा की अपील की। कालेज से शुरू होकर रैली हरीपर्वत, राजामंडी, सेंट जोंस से होते हुए वापस कालेज आई। लेफ्टिनेंट डा. अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट रीता निगम ने सभी कैडेट्स को एक पौधा लगाकर इसे बचाने की सीख दी।

साइकिल चलाई, बांटे पौधे 
आगरा डाक्टरर्स साइकिल एसोसिएशन ने सिकंदरा से शहीद स्मारक तक साइकिल चलाकर लोगाें को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। डाक्टरों ने पौधे भी बांटे और इनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। एसोसिएशन सचिव डा. राजकुमार गुप्ता और डा. रणवीर त्यागी ने कहा कि साइकिल से पेट्रोल-डीजल के वाहनों का उपयोग कम होगा। इससे वायु प्रदूषण कम होगा और शरीर भी फिट रहेगा। 

जंगली जानवरों की तस्करी पर लगे रोक
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया के आगरा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् डा. केएस राणा ने कहा कि जंगली जानवरों की तस्करी रोकना बड़ी चुनौती है। शेर, हाथी, सांप जैसे तमाम जानवरों की तस्करी की जा रही है। संस्था चेयरमैन डा. डीएस चौधरी ने कहा कि जीव-जंतुओं के नष्ट होने से पर्यावरण का संतुलन बिगडे़गा। उमेश चंद शर्मा ने भी विचार रखे। सचिव डा. बीडीके पात्रो ने आभार जताया। 

चिराग फाउंडेशन ने 21 पौधे लगाए 
चिराग यूथ फाउंडेशन ने मारुति एस्टेट में 21 पौधे लगाकर लोगों को इसका महत्व बताया। पालीथिन प्रयोग न करने और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। संस्था महामंत्री रोहित बढे़रा, एके त्रिपाठी, ऋषि माकन रहे। 


क्षेत्रीय पर्यावरण जागरुक समिति की ओर से बिचपुरी रोड स्थित अवंतीबाई शिक्षा समिति स्कूल अमरपुरा में हुई गोष्ठी में बढ़ रहे जलवायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई और पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आगरा ग्रामीण के विधायक कालीचरन सुमन, उ. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रामकरन मौजूद रहे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed