{"_id":"5f8c7dee8ebc3eefb908a5a5","slug":"yogi-sarkar-mainpuri-news-agr4643022135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में घोटाले पर होगी कड़ी कार्रवाई : मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में घोटाले पर होगी कड़ी कार्रवाई : मोती सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। योगी सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन पर संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।
ये बातें उन्होंने करहल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। वह रविवार को लखनऊ से टूंडला जा रहे थे। उन्हें टूंडला में उपचुनाव के लिए के लिए पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा को हर चुनाव में जीत दिलाई है। आगे भी पंचायत निर्वाचन से लेकर आने वाले सभी चुनाव में भी उनकी मदद से ही पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
अपराधियों को कतई बख्शा नहीं जा रहा है। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने को सरकार कटिबद्ध है। इससे पूर्व मंत्री का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल कट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने उन्हें कमल का फूल प्रदान किया। कुछ देर गेस्ट हाउस में रुकने के बाद वह टूंडला के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। जिला मंत्री जिला मंत्री मनोज कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौतम चौहान, गौरव यादव, भुवनेश यादव, वीरेंद्र पांडेय, अंतराम यादव, सुमित चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
2022 में भी भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत: सुभाष यदुवंशी
करहल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी रविवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में बिना किसी पक्षपात के काम किया है। पार्टीजनों को सरकार की उपलब्धियों से जन-जन का अवगत कराना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार ने कमजोर वर्गों की भलाई के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। कानून व्यवस्था को भी सुधारने के लिए अहम फैसले लिए हैं। पूर्व चेयरमैन संजीव यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।