फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yogi adityanath

मुख्यमंत्री करेंगे सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का शिलान्यास

Sun, 18 Oct 2020 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का सोमवार को मुख्यमंत्री ऑनलाइन लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए रविवार को दिन भर पंचायत राज विभाग तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

मैनपुरी की कुल 549 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और 179 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से अब तक 65 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा भी हो चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन वीसी से पूर्ण हो चुके भवनों का लोकार्पण और निर्माणाधीन भवनों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी के अलावा ब्लॉकों पर भी ऑनलाइन कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इसी की तैयारियों को लेकर पंचायत राज विभाग सोमवार को पूरे दिन जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के लिए शिला पट्टिकाएं भी बनवाई गई हैं। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा पंचायती राज मंत्री, सांसद विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का नाम भी लिखा जाएगा। डीपीआरओ स्वामीदीन ने पंचायत सचिवों को सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed