फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi Adityanath Cabinet Agra development expectations from new ministers of up government

योगी सरकार-2.0: अब तक 20 मंत्री बनाए, लेकिन ताजनगरी को सौगातें न दिला पाए, नए मंत्रियों से उम्मीदें

Sat, 26 Mar 2022 01:10 AM IST
मुकेश कुमार अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 01:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार में इस बार आगरा का प्रतिनिधित्व दमदार है। जिले के दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को मंत्रिमंडल में दोबारा जगह दी गई है। इनसे ताजनगरी को कई उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath Cabinet Agra development expectations from new ministers of up government
बेबीरानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार-2.0 में ताजनगरी को तीन लाल बत्तियों का तोहफा मिला है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। आजादी के बाद से अब तक आगरा के 20 जनप्रतिनिधि केंद्र और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मंत्री बनने के बाद भी वह आगरा को कोई सौगात नहीं दिला सके हैं। 

विज्ञापन


आगरा बैराज, हाईकोर्ट खंडपीठ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, फूड प्रोसेसिंग सेंटर, आलू से वोदका बनाने की फैक्टरी, पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट, कृषि विश्वविद्यालय और आईटी सिटी का ताजनगरी को अब भी इंतजार है। आगरा से अब तक केंद्रीय सरकार के मंत्रिमंडल में चार और राज्य सरकार में 16 मंत्री रह चुके हैं। शुक्रवार को शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों को मिलाकर आगरा को अब तक 23 लाल बत्तियों से नवाजा जा चुका है। नए मंत्रियों से ताजनगरी को उम्मीदें बंधी हैं। 
विज्ञापन

अब तक के राज्यमंत्री

मंत्री  मंत्रालय
देवकीनंदन विभव परिवहन एवं उद्योग मंत्री
कृष्णवीर सिंह कौशल कृषि मंत्री
सत्यप्रकाश विकल  परिवहन मंत्री
अरिदमन सिंह परिवहन मंत्री
रामसकल गुर्जर खेल, युवा कल्याण मंत्री
नरायन सिंह सुमन उद्यान मंत्री
प्रकाश नरायन गुप्ता राज्यमंत्री
गुलाब सेहरा राज्यमंत्री
हरद्वार दुबे संस्थागत वित्तराज्य मंत्री
चौ. बाबूलाल खाद्य प्रसंस्करण, आईटी मंत्री
डॉ. रामबाबू हरित स्वास्थ्य राज्यमंत्री
डॉ. जीएस धर्मेश समाज कल्याण राज्यमंत्री
चौ. बशीर साइंस एंड टेक्नोलॉजी राज्यमंत्री
धर्मवीर प्रजापति  एमएसएमई राज्यमंत्री
चौ. उदयभान सिंह एमएसएमई राज्यमंत्री
जीपी पुष्कर राज्यमंत्री

 

ये बन चुके केंद्रीय मंत्री

मंत्री                        -   मंत्रालय
रामजीलाल सुमन      -   श्रमराज्य मंत्री
अजय सिंह               -         रेल राज्यमंत्री
रामशंकर कठेरिया    - मानव संसाधन राज्यमंत्री
एसपी सिंह बघेल       - विधि एवं न्याय राज्यमंत्री

ये हैं ताजनगरी की मांगें

- आगरा में बैराज
- हाईकोर्ट खंडपीठ
- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
- अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय
- गैर प्रदूषणकारी आईटी सिटी
- केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र
- फूड प्रोसेसिंग की इकाई
- आलू से वोदका बनाने की फैक्टरी
- आरबीएस को कृषि विवि का दर्जा
- एसएन मेडिकल कॉलेज का एम्स का दर्जा

पूर्व मंत्रियों की दलील

पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल ने कहा कि मुलायम सिंह की सरकार में मैंने आलू से वोदका बनाने की फैक्टरी आगरा में बनाने के लिए फाइल स्वीकृत करके भेजी थी, पर वह इटावा में फैक्टरी लगाना चाहते थे, इसलिए उसे मंजूरी नहीं दी। वह फाइल आज भी मंत्रालय में पड़ी हुई है। मैने अपनी ओर से प्रयास बहुत किए पर वह इटावा से आगे बढ़ने के लिए तैयार न थे। 

आलू उत्पाद पर ज्यादा समय नहीं मिला

पूर्व राज्यमंत्री के डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि मेरे पास समाज कल्याण विभाग था, उसमें आगरा के लिए विशेष करने को कुछ नहीं था। खाद्य प्रसंस्करण का प्रभार मिलने पर आलू के उत्पाद बनाने को एक बैठक बुलाई थी, पर ज्यादा समय मिला ही नहीं। 

ओडीओपी में मार्बल हैंडीक्राफ्ट, दरी को शामिल कराया

राज्यमंत्री के चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकाल से पहले आगरा केवल लेदर के लिए चर्चित था, पर मैने ओडीओपी में मार्बल हैंडीक्राफ्ट, दरी को शामिल कराया। एक्सप्रेसवे पर गारमेंट हब का काम आगे बढ़ाया और फतेहपुरसीकरी में दरी-गलीचे के काम के लिए यूनिट तैयार कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed