फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogesh and Aadhya will play the role of National Taekwondo Referee

Agra News: योगेश और आध्या नेशनल ताइक्वांडो रेफरी की निभाएंगे भूमिका

Mon, 25 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Yogesh and Aadhya will play the role of National Taekwondo Referee
योगेश और आध्या नेशनल ताइक्वांडो रेफरी की निभाएंगे भूमिका
विज्ञापन

- कानपुर में आयोजित हुई ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास करने के बाद मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जनपद निवासी योगेश माथुर और आध्या चौहान ताइक्वांडो खेल में अब नेशनल रेफरी की भूमिका में नजर आएंगे। ताइक्वांडो खेल की सबसे कठिन परीक्षा ब्लैक बेल्ट उत्तीर्ण करने पर उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिला मैनपुरी ताइक्वांडो संघ के महासचिव योगेश माथुर और उनकी खिलाड़ी को नेशनल रेफरी बनाए जाने पर मैनपुरी ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय नेशनल रेफरी सेमिनार में जनपद के रहने वाले मैनपुरी ताइक्वांडो संघ के महासचिव योगेश माथुर और उनकी खिलाड़ी आध्या चौहान ने हिस्सा लिया था। उनके साथ विभिन्न जिलों व प्रदेशों से आए लगभग 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें रेफरी की ट्रेनिंग पांडिचेरी के अंतरराष्ट्रीय रेफरी दिनेश कुमार एस के द्वारा कराई गई थी। सेमिनार में उनके अच्छे प्रदर्शन व अनुभव को ध्यान में रखकर ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नेशनल रेफरी जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस कीर्तिमान से ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विक्रम राठौर, सह सचिव डॉ. प्रतिभा चौहान, कोषाध्यक्ष सुप्रिया सक्सेना ने बधाई दी।
विज्ञापन

यह सेमिनार उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के महासचिव डॉक्टर रजत आदित्य दीक्षित ने आयोजित कराई थी। आगे आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सचिव योगेश कुमार माथुर निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed