फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogacharyas were honored along with the environmental protection campaign; Kshatriya Sabha called for regular yoga for a healthy body, healthy mind and healthy life.

Agra News: पर्यावरण संरक्षण अभियान के साथ योगाचार्यों का सम्मान, क्षत्रिय सभा ने स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग का किया आह्वान

Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Yogacharyas were honored along with the environmental protection campaign; Kshatriya Sabha called for regular yoga for a healthy body, healthy mind and healthy life.
क्षत्रिय सभा  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरौली अहीर। क्षत्रिय सभा, राजपुर चुंगी शाखा ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शमशाबाद सड़क स्थित नेहरू एन्क्लेव में जन जागरूकता के लिए योगाचार्यों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया। संरक्षक मंडल के निर्देशन में अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान और कार्यकारिणी सदस्यों ने हाथों में छोटे-छोटे पौधे लेकर लोगों को पौधारोपण करने, पेड़ बचाने और नियमित योग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ-साथ नियमित करो योग, दूर रहेंगे रोग के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान ने कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग और पर्यावरण संरक्षण परम आवश्यक है। संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिंह सिकरवार, ललित रघुवंशी, हरिशंकर जसावत ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में योग गुरु ओपी धाकरे, रमेश गहलोत, हजारी लाल तोमर, सूर्यकांत चौहान, संजय चौहान और वीरी सिंह का सम्मान किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान, कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह जादौन, शाखा प्रभारी दिनेश भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह जादौन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed