{"_id":"64344e6dc1656e49ac082828","slug":"yoga-guru-gave-initiation-to-scouts-guides-gave-blessings-kasganj-news-c-25-1-120223-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्काउट्स गाइड्स को योग गुरु ने दिलाई दीक्षा, दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्काउट्स गाइड्स को योग गुरु ने दिलाई दीक्षा, दिया आशीर्वाद
Mon, 10 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्काउट्स गाइड्स शिविर के समापन के मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि स्काउट्स गाइड्स और एनसीसी कैडेट्स सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं। योग गुरु ने स्काउट्स गाइड्स के विद्यार्थियों को स्काउट्स की दीक्षा दी और आशीर्वाद प्रदान किया। बीएवी इंटर कॉलेज में स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर में पहुंचते ही योग गुरु का छात्राओं ने स्वागत किया।
इसके बाद योग गुरु स्वामी रामदेव एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एनपी सिंह को स्काउट्स एंड गाइड्स शिविर के प्रभारी और पतंजलि योगपीठ के कॉर्पोरेट मेंबर डॉ. शिवनंदन ने स्काउट्स एंड गाइड्स की टोपी पहनाकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत के बाद स्वामी रामदेव ने स्काउट्स एंड गाइड्स के ध्वाजारोहण के बाद ध्वज को सलामी दी। स्वामी रामदेव ने छोटे छोटे समूह बनाकर स्काउट्स एंड गाइड्स के छात्र छात्राओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
स्काउट्स एंड गाइड्स ने शपथ ली। कॉलेज के संरक्षक एवं संचालक विनय जैन ने योग गुरु का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मेजर आलोक दुबे, जेसी चतुर्वेदी, कमल जैन, डॉ. दीनानाथ, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, राकेश अग्रवाल, डॉ. दीनानाथ, जयंत गुप्ता, राकेश शर्मा, संभव जैन, रमेश सक्सेना, सत्यनरायन, राजेंद्र कुमार भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जब योग गुरु गाने लगे प्रार्थना
कासगंज। स्काउट्स गाइड्स शिविर के समापन पर विद्यार्थियों ने वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना प्रभु हमको सिखा देना प्रस्तुत की। यह प्रार्थना सुनकर योग गुरु भी गाने लगे। उन्होंने कहा कि 45 साल के बाद यह प्रार्थना सुनकर उनका मन प्रफुल्लित हुआ है।