फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yoga Day to be celebrated on the theme Be with Yoga, Be at Home

बी विद योगा, बी एट होम, थीम के आधार पर मनाया जाएगा अंतराष्ट्रीय योग दिवस

Sun, 20 Jun 2021 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Yoga Day to be celebrated on the theme Be with Yoga, Be at Home
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज कोरोना महामारी के कारण बी विद योगा, बी एट होम थीम पर मनाया जाएगा। बड़े आयोजन नहीं होंगे। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने थीम के आधार पर घर में प्रात: 7 बजे से 45 मिनट तक योग करने का आह्वान किया है। कहा है लोग अपनी वीडियो व फोटो लोगों को प्रेरित करने के लिए अपलोड करें।
विज्ञापन

डीएम ने दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। योग से विभिन्न रोगों व दवाओं से छुटकारा पाया जा सकता है। स्वयं योगा करें और अपने परिवार के सदस्यों, बच्चों को जागरूक करें।
विज्ञापन

संकल्प लें हर दिन करें योग- जेसी चतुर्वेदी
- योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी का कहना है कि योगा के अभूतपूर्व फायदे हैं। प्राचीनकाल से योग की विधा को हमारे ऋषि मुनियों ने बताया है। पहले योग के माध्यम से ही बीमारियों का सफल इलाज होता रहा है। हृदयरोग, ब्लड प्रेशर, तनाव, अनिद्रा, मधुमेह, गैस्टिक, गठिया, मोटापा व जोड़ों की बीमारियां योग और प्राणायाम के माध्यम से दूर की जा सकती हैं। योग के माध्यम से इम्युनिटी बढ़ती है। कोरोना काल में इसकी उपयोगिता सिद्ध भी हो चुकी है। लोगों को योग और आसनों के बारे में जानकारी करके योग करना चाहिए। जिससे योग करते समय कोई त्रुटि न हो। यदि हर व्यक्ति जागरूक होकर हर दिन योग दिवस मानकर योग करे तो बीमारियां सदैव उससे दूर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग से बनती है काया निरोगी- अभिषेक
- योग प्रशिक्षक अभिषेक पांडे का कहना है कि योग क्रियाओं के माध्यम से जटिल बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। जो लोग पाचनतंत्र की बीमारियों से ग्रस्त हैं वे त्रिकोण आसन के माध्यम से उससे छुटकारा पा सकते हैं। त्रिकोण आसन से तंत्र उत्तेजित होता है और पाचन में सुधार होने लगता है। भूख भी बढ़ती है और कब्ज भी दूर हो जाता है और कमर के आस पास की चर्बी भी घटती है। हर बीमारी के लिए अलग-अलग आसन व योग की क्रियाएं हैं। लोग इन क्रियाओं और आसनों को समझकर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। लोग प्रतिदिन नियमित रूप से योगा करें तो बीमारियां दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed