फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yog of Guru and Shani after 677 years best day for shopping

आगरा: आज गुरु और शनि का दुर्लभ योग, 677 साल बाद बना खरीदारी का महायोग

Thu, 28 Oct 2021 12:29 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 28 Oct 2021 12:29 PM IST
सार

कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले पुष्य नक्षत्र में नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पुष्य योग के स्वामी शनिदेव हैं। शनिवार को शनि के नक्षत्र में जो भी काम किया जाता है, वह लंबे समय तक चलता है। इस महायोग में विवाह करना शुभ नहीं है। 

विज्ञापन
yog of Guru and Shani after 677 years best day for shopping
राजा की मंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक माह में इस बार पुष्य नक्षत्र पर महासंयोग बन रहा है। 28 अक्तूबर बृहस्पतिवार को पूरे दिन और रात गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरु और शनि का दुर्लभ योग 677 साल बाद बन रहा है। यह खरीदारी का महायोग है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि इस पूरे दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिषचार्यों के अनुसार यह दुर्लभ योग यदाकदा ही बन पाता है। वर्तमान में शनि और गुरू के मकर राशि में रहते हुए गुरु पुष्य योग का संयोग इससे पहले पांच नवंबर 1344  में बना था। अब 677 सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जबकि मकर में शनि और गुरु की युति और गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा। सिद्धि विनायक मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री बताते हैं कि दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले पुष्य नक्षत्र में नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पुष्य योग के स्वामी शनिदेव हैं। शनिवार को शनि के नक्षत्र में जो भी काम किया जाता है, वह लंबे समय तक चलता है। इस महायोग में विवाह करना शुभ नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ संयोग में क्या खरीदें
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं, जिसका कारक सोना है। पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव होता है तो ऐसे में सोना, लौह (गाड़ी) और चांदी की वस्तुओं व आभूषणों की खरीद की जा सकती है। 
. इस दिन खरीदा गया सोना शुभ और स्थायी माना जाता है। वाहन, मकान, फ्लैट, दुकान, कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, स्टेशनरी, मशीनरी खरीदना भी शुभ है। 
. इस योग में घर निर्माण, मंदिर निर्माण के कार्य, शिल्प, चित्रकला की पढ़ाई प्रारंभ करना भी शुभ है। 
. इस दिन बहीखातों की पूजा और लेखाजोखा कार्य भी कर सकते हैं। नए कार्यों जैसे दुकान खोेलना, व्यापार शुरू करना आदि कार्य। 
इन दिन धन का निवेश लंबी अवधि के लिए करने पर भविष्य में उसका अच्छा फल प्राप्त होता है। 

कब से कब तक रहेगा योग 
बृहस्पतिवार को गुरु पुष्य योग सुबह 9:41 बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन 29 अक्तूबर को सुबह 11:38 बजे तक रहेगा। 

यह रहेंगे गुरु पुष्य महायोग के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक 
- विजयी मुहूर्त- दोपहर 1:34 बजे से 2:19 बजे तक 
- अमृत काल मुहूर्त- सुबह 7:02 बजे से 8:48 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 5:09 बजे से 5:33 बजे तक
- संध्या मुहूर्त - शाम 5:20 बजे से 6:36 बजे तक
- निशिता मुहूर्त- सुबह 11:16 बजे से दूसरे दिन 12:07 बजे तक 

डेंगू की दहशत: कोरोना संक्रमण के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा, आगरा में कुल मरीजों की संख्या पांच सौ पार, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed