फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yog Guru Baba Ramdev Says Over Corona Virus In India

मथुरा में बाबा रामदेव: बढ़ते कोरोना संक्रमण पर दी सलाह, बीमारी से लड़ने का योग ही सबसे उत्तम उपाय

Tue, 16 Mar 2021 09:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Mar 2021 09:48 AM IST
सार

  • बीमारी से लड़ने में योग ही सबसे उत्तम तरीका
  • भारत में अमेरिका से कम मृत्यु दर रही है

विज्ञापन
Yog Guru Baba Ramdev Says Over Corona Virus In India
मथुरा में एक निजी कार्यक्रम में आए बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से निपटने के लिये योग को ही सर्वोत्तम उपाय बताया है। उनका कहना है कि योग कोरोना के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। कोरोना से बचने के लिए जीवन शैली को बदलना ही होगा। उचित सामाजिक शारीरिक दूरी और सरकार की गाइड लाइन का पालन करना भी कोरोना से बचाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में एक निजी समारोह में भाग लेने पहुंचे बाबा रामदेव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि देश में अचानक एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। घबराने के बजाय लोगों को योग करना चाहिये।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा: केंद्रीय जेल से बाहर आईं यामी गौतम, प्रशंसक बोले- 'नकाब' हटाओ तो दिखा खूबसूरत अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बताई गई जीवनशैली और योगासन बीते समय भी कोरोना से सुगमता से निपटने में सहायक रहा है। यही कारण है कि भारत में अमेरिका से कम मृत्यु दर रही है। जबकि भारत की जनसंख्या अमेरिका के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। इस दौरान बाबा रामदेव राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। बाबा रामदेव का भागवत प्रवक्ता डा. संजय सलिल, गिरीश भारती ने माल्यार्पण कर व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ युवतियों में सेल्फी की होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed