{"_id":"69544339edf6cb159d036196","slug":"yashika-yadav-to-captain-the-up-under-15-cricket-team-agra-news-c-365-1-sagr1044-105901-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यशिका यादव को यूपी अंडर-15 क्रिकेट टीम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यशिका यादव को यूपी अंडर-15 क्रिकेट टीम की कमान
विज्ञापन
टीम में शामिल आगरा की खिलाड़ी
आगरा। ताजनगरी की चार होनहार महिला क्रिकेटरों का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। शहर की ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी यशिका यादव को प्रदेशीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-15 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया गया है, जिसमें आगरा की चार खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। चयनित खिलाड़ियों में यशिका यादव, कल्पना लोधी, सिद्धांगना वर्मा और दिवांशी शामिल हैं।
यशिका यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। यशिका मध्यक्रम की भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और राइट आर्म लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और ऑलराउंड खेल ने चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है। कल्पना लोधी मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं, जो नई गेंद से असरदार साबित होती हैं। सिद्धांगना वर्मा एक सधी हुई बल्लेबाज हैं, जिनसे टीम को रन बनाने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
दिवांशी भी मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं और डेथ ओवरों में उपयोगी भूमिका निभा सकती हैं। उत्तर प्रदेश अंडर-15 टीम अपना पहला मुकाबला 2 जनवरी को कोलकाता में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में आगरा की बेटियों के प्रदर्शन पर पूरे शहर की निगाहें रहेंगी। क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह और प्रवीन कुमार ने उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी प्रदेश के साथ-साथ भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी शहर का नाम रोशन करेंगी।