{"_id":"61e3a820bd57c460bd8006a2","slug":"yamuna-water-level-increased-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा: वृंदावन और मांट के बीच एक पांटून पुल हटा, दूसरे का काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा: वृंदावन और मांट के बीच एक पांटून पुल हटा, दूसरे का काम बंद
Sun, 16 Jan 2022 10:37 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:37 AM IST
सार
पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते अचानक यमुना में जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते पांटून पुल की दोनों ओर पानी भर गया है, जिसके बाद पुल को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में बीते तीन दिन से यमुना नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के चलते एक बार वृंदावन और मांट के बीच पांटून पुल को हटा दिया गया है। पांटून पुल के हटने के बाद वृंदावन मांट के बीच चलने वाले राहगीरों और किसानों को यमुना नदी पार करने को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते अचानक यमुना में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। इसके चलते पांटून पुल की दोनों ओर पानी भर गया है, जिसके बाद पुल को हटा दिया गया है। क्षेत्रीय निवासी राजेश ने बताया कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वृंदावन-मांट के बीच का रास्ता तय करने के लिए या तो लोगों को 16 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर पक्के पुल से होकर गुजरना पड़ रहा है या फिर नाव के सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नवीन ने बताया कि सबसे अधिक वृंदावन को जाने वाले मजदूरों एवं दूधियों को दिक्कत हो रही है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे बनी कच्ची झोंपड़ियां पानी में डूब गईं। यमुना किनारे खेतों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
देवरहा घाट पर बन रहा पुल का काम रोका
यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण वृंदावन के कुंभ मेला स्थल से देवरहा बाबा आश्रम के बीच बनाया जा रहा पांटून पुल का काम शनिवार को बीच में रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र के कहने पर इस पांटून पुल को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद इस पुल के कार्य को रोकना पड़ा।
पीडब्ल्यूडी मथुरा के एक्सईएन, संसवीर सिंह ने बताया कि जलस्तर कम होने पर पुन: पांटून पुल को बनाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुल को हटा दिया गया है।