फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna

यमुना में गिर रहा कोसी ड्रेन का पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2021 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
yamuna
वृंदावन (मथुरा)। यमुना में गंदे नालों का पानी अभी भी रुकता नजर नहीं आ रहा है। वृंदावन कुंभ मेला बैठक में अब चंद दिन शेष रह जाने के बाद भी जल निगम के अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अब वृंदावन कुंभ मेला बैठक को करीब एक माह शेष रह गया है। 16 फरवरी से यह धार्मिक आयोजन हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर की जा रही हैं, लेकिन यमुना जल को लेकर संबंधित विभागों की खामोशी से स्थानीय लोग व पंडा समाज नाराज है। इसी को लेकर शनिवार को कपिलदेव उपाध्याय, संतोष महाराज व ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जुगलघाट व सूरजघाट के मध्य यमुना में गिर रहे नाले के मुहाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वृंदावन कुंभ मेला बैठक को अब ज्यादा वक्त नहीं है। इसमें हजारों साधु-संत, महात्मा प्रतिभाग करते हैं। करीब 40 दिन उनका यहां प्रवास और यमुना में स्नान रहता है। लेकिन यमुना जल की चिंताजनक स्थिति वृंदावन की छवि को प्रभावित करेगी। अब तक कोसी ड्रेन के पानी को यमुना में गिरने से नहीं रोका गया है, जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी इसे जल्द नियंत्रित करने का आश्वासन दे गए हैं। जल्द ही इस बड़े नाले को यमुना में गिरने से नहीं रोका गया तो स्थानीय लोग ही इस कार्य को करने के लिए आगे आने को बाध्य होंगे। इस मौके पर दीपक शर्मा, जगपाल सिंह, विट्ठल लाल, श्याम सुंदर लाल, शंकरलाल, अनिल, सुशीला, मायादेवी, प्रेमवती, लालदेई, अंगूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed