फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Snan on Yama Dwitiya in mathura

यम द्वितीया पर मथुरा में मिलेगा 'गंगा-यमुना के संगम' स्नान का पुण्य, यह है व्यवस्था

Mon, 28 Oct 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Snan on Yama Dwitiya in mathura
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व महापौर मुकेश आर्य बंधु ने किया विश्राम घाट का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
यम द्वितीया (भैया दूज) पर श्रद्धालु मथुरा में ही गंगा-यमुना के 'संगम' में स्नान का पुण्य कमा सकेंगे। दरअसल, यम द्वितीया पर यमुना नदी में पानी शुद्ध हो इसके लिए गंगाजल छोड़ा गया है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यमुना में शुद्ध पानी हो जाएगा। 
विज्ञापन


यम द्वितीया पर यमुना में भाई-बहन के स्नान की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यम की फांस से मुक्ति के लिए मथुरा आते हैं। इस बार यम द्वितीया का पर्व 29 अक्तूबर (मंगलवार) को है। इसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। 
विज्ञापन

 
यम द्वितीया पर यमुना के दोनों ओर स्नान होगा। इसे लेकर नगर निगम द्वारा दोनों तरफ व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डस्टबिन और बल्लियां लगाने की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना की सफाई में जुटा नगर निगम

बता दें कि चौरासी कोस ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से कई श्रद्धालुओं बीमार हो गए हैं। इनमें दो श्रद्धालुओं की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नगर निगम के अफसरों की नींद उड़ी हुई है। 

यम द्वितीया से पहले निगम के अफसर मथुरा में घाटों पर यमुना की सफाई कराने में जुट हुए हैं। करीब 100 सफाईकर्मियों को यमुना के घाटों की सफाई के लिए लगा दिए हैं, वहीं यमुना का पानी शुद्ध करने के लिए गंगाजल भी छोड़ा गया है। 

यम द्वितीया कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इसे भैया दूज भी कहते हैं। मान्यता है कि यम द्वितीया पर अगर भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में स्नान करते हैं। तो उन्हें यम की फांस से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed