Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna, rever, silt, poklane, mathura

अब दो शिफ्टों में हटाई जा रही यमुना जी की सिल्ट

Sat, 20 Jun 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
yamuna, rever, silt, poklane, mathura
यमुना में सिल्ट की सफाई करती पोकलेन मशीन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना के घाटों से सिल्ट हटाने का काम यमुना मिशन और नगर निगम के लिए चुनौती बनता जा रहा है। चुनौती को स्वीकारते हुए यमुना मिशन ने दो शिफ्टों में काम करना शुरू कर दिया है। सुबह से शुरू हुआ कार्य शाम को और रात में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुना के घाटों पर जमी हुई सिल्ट को नगर निगम तथा यमुना मिशन के कर्मचारियों को 25 जून तक पूरा करना है। उनके पास अब सिर्फ पांच दिन रह गए हैं। निगम का अनुमान है कि मानसून 25 जून तक आएगा। तब तक यमुना मिशन को सिल्ट हटानी होगी। इसके लिए मिशन द्वारा दो शिफ्टों में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

शाम छह बजे बाद मिशन द्वारा सिल्ट हटाने का काम रात दस बजे तक चल रहा है। यमुना मिशन के मुख्य कार्यकर्ता अरुण शर्मा ने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि मानसून से पहले सभी घाटों की सिल्ट साफ हो जाए। फिलहाल हमने करीब सात घाटों की सिल्ट को यमुना में ही एक ओर एकत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उठी अभी सिल्ट
सिल्ट अभी यमुना में ही है और इसे निगम द्वारा अपने वृंदावन के कूड़ा ट्रांसफर सेंटर के गड्ढों को भरने के लिए प्रयोग किया जाना है। अभी सिल्ट को सिर्फ यमुना में ही एक ओर एकत्रित किया जा रहा है। इसे सूखने पर इस पर पोकलेन द्वारा यमुना के अंदर तक की गंदगी निकाली जाएगी।

बच्चे सिल्ट से बीन है पैसे
बच्चे सिल्ट के आसपास एकत्रित गंदी सिल्ट में हाथ डालकर दान की हुई वस्तुओं को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। कभी उन्हें इसमें सफलता मिल रही है तो कभी खाली हाथ रह जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed