फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna in spate; water level rose by 2.62 feet in 24 hours.

Agra News: उफान पर यमुना, 24 घंटे में 2.62 फीट बढ़ा जलस्तर

Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate; water level rose by 2.62 feet in 24 hours.
यमुना में उफान, बढ़े जलस्तर ने बदली नदी की तस्वीर, संवाद
आगरा। पहाड़ों पर भारी बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण वाटर वर्क्स पर यमुना उफान पर आ गई। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 2.62 फीट बढ़कर शनिवार शाम को 489.50 फीट पर पहुंच गया। गोकुल बैराज से शनिवार को 20,074 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जोकि रविवार दोपहर तक आगरा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

वाटर वर्क्स पर 495 फीट यमुना का लो फ्लड लेवल है, जबकि 508 फीट हाई फ्लड लेवल है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार तक आगरा में कुल 184 एमएम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को जलस्तर 486.88 फीट था, जो शनिवार शाम को 489.50 फीट पहुंच गया। नई दिल्ली स्थित ओखला बैराज से शनिवार को यमुना में 26,705 क्यूसेक, ताजेवाला बैराज से 15,448 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

उधर, चंबल नदी का पिनाहट में जलस्तर 112.10 फीट रहा। यहां 130 फीट पर बाढ़ आ जाती है। इसके अलावा भरतपुर स्थित अजान बांध में 6.30 फीट पानी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं एडीएम वित्त संदीप वर्मा ने बताया कि फिलहाल बाढ़ की आशंका नहीं है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है। जलस्तर पर निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह नदी क्षेत्र में न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो ने रोका पुल के लिए पिलर का निर्माण
- यमुना में जलस्तर बढ़ने से मेट्रो ने जवाहर पुल के पास बनाए जा रहे मेट्रो पुल के लिए पिलर का निर्माण रोक दिया है। यह पुल कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कालिंदी विहार तक जाने वाले दूसरे कॉरिडोर को जोड़ेगा। जलस्तर बढ़ने से नदी में पिलर बनाने का कार्य बंद पड़ा है, जिससे मेट्रो प्रोजेक्ट में विलंब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed