फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna in spate: Arrangements to tackle floods begin both families and areas marked 48-hour alert

यमुना में उफान: बाढ़ से निपटने के इंतजाम शुरू, परिवार और इलाके दोनों चिह्नित; 48 घंटे का अलर्ट

Thu, 21 Aug 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 09:04 AM IST
सार

यमुना के उफान से लोगों में दहशत है। 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रशासन ने बाढ़ से निपटने, राहत एवं बचाव के इंतजाम पूर्ण कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Yamuna in spate: Arrangements to tackle floods begin both families and areas marked 48-hour alert
आगरा में डरा रहा यमुना का विकराल रूप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उफान पर आई यमुना में अगले 48 घंटे में बाढ़ की आशंका है। जलस्तर 500 फीट तक पहुंच सकता है। बुधवार को वाटर वर्क्स पर यमुना चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही थी। जलस्तर 495.3 फीट था। इधर, प्रशासन ने बाढ़ से निपटने, राहत एवं बचाव के इंतजाम पूर्ण कर लिए। विस्थापित होने वाले परिवारों से लेकर बाढ़ प्रभावित इलाके तक चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन



 

जिले में यमुना की बाढ़ से करीब 40 गांव प्रभावित होते हैं। फिलहाल 15 गांव में खतरा है। यमुना पार स्थित फाउंड्री नगर के पीछे पवन बिहार, कवीर धाम, जोहरा बाग में पानी आबादी क्षेत्र में घुस सकता है। बल्केश्वर के अनुराग नगर में पानी भरने लगा है। दयालबाग के अमर विहार में भी बाढ़ की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में तनोरा नूरपुर, कैलाश, स्वामीबाग, नगला बढ़ी, मनोहरपुर, अमर विहार, मोती महल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मोक्षधाम में पानी भरने से दाह संस्कार में लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला के अनुसार 17 अगस्त को शाम 4 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन

इस वजह से शुक्रवार तक यमुना जलस्तर 500 फीट तक पहुंच सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से यमुना के तटवर्ती इलाकों में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बाढ़ राहत केंद्र, बाढ़ चौकियां, मोटर बोट से लेकर राहत सामग्री तक सभी तैयारियां पूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed