फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna in spate... 40 villages in danger, houses evacuated

Agra News: यमुना में उफान... खतरे में 40 गांव, खाली कराए मकान

Tue, 02 Sep 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate... 40 villages in danger, houses evacuated
आगरा। हरियाणा में यमुना पर बने हथिनीकुंड यानी ताजेवाला बैराज से नदी में सैलाब आ रहा है। सोमवार सुबह हथिनीकुंड से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तीन दिन में यह पानी आगरा पहुंच जाएगा। सोमवार शाम को वाटर वर्क्स पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से एक फुट दो इंच ऊपर था। यमुना के तटवर्ती इलाकों में खेत-खलिहान डूब गए हैं। गांव खाली कराए जा रहे हैं। मेहरा नहारगंज में 15 परिवारों को विस्थापित किया है। पहाड़ों से मैदानों तक हो रही बारिश के कारण यमुना पर बने हथिनीकुंड, ओखला, हिंडन, गोकुल बैराज के जलाशयों पर अत्यधिक दबाव है। ऐसे में बैराजों के जलाशयों को खाली किया जा रहा है। सोमवार को हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी के कारण मथुरा स्थित गोकुल बैराज से भी 99,119 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पिछले 24 घंटे से यमुना चेतावनी के निशान पर ऊपर बह रही है। शुक्रवार तक जलस्तर 499 फीट तक पहुंच सकता है। वाटर वर्क्स पर बाढ़ का स्तर 499 फीट और अधिकतम बाढ़ का स्तर 508 फीट है। बीती 17 अगस्त को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। 22 अगस्त को यमुना 496.3 फीट तक पहुंच गई थी। एक बार फिर यमुना में बाढ़ की आशंका है। सोमवार को ताजगंज स्थित मोक्षधाम में पानी भर गया। अंतिम संस्कार में लोगों को खासी परेशानी हुई। उधर, बल्केश्वर के अनुराग नगर, फाउंड्री नगर, मनोहरपुर सहित करीब 40 गांव में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। तटवर्ती इलाकों में करीब 500 बीघा फसल डूब गई है।
विज्ञापन


- डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संभावित बाढ़ के मद्देनजर यमुना के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है। गांव में मुनादी कराई जा रही है। निचले इलाकों से लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। 15 बाढ़ चौकियां बनाई हैं। विस्थापित लोगों के लिए शिविर तैयार किए जा रहे हैं। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यमुना नदी किनारे न जाएं। नदी में नाव न चलाएं। मोटर बोट, गोताखोर व राहत-बचाव दलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed