फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna illuminated with 21 thousand lamps on Diwali amazing view

Diwali: दिवाली पर 21 हजार दीपों से रोशन हुई यमुना, दिखा अद्भुत दृश्य...देखें वीडियो

Wed, 30 Oct 2024 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 12:06 AM IST
सार

आगरा में दिवाली पर वाराणसी की गंगा आरती की तरह यमुना नदी को दीपों से रोशन किया गया। यहां एक साथ 21 हजार दीपक जले, तो अलौकिक दृश्य नजर आया। 
 

विज्ञापन
Yamuna illuminated with 21 thousand lamps on Diwali amazing view
21 हजार दीपों से रोशन हुई यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की गंगा आरती की तरह मंगलवार को यमुना नदी दीपकों की रोशनी से झिलमिला उठी। 21 हजार दीपक यमुना किनारा आरती स्थल पर रोशन किए गए। मौका था नगर निगम के तीन दिवसीय यमुना दिवाली महोत्सव के आगाज का।
विज्ञापन




यमुना मैया की हुई आरती
शुभारंभ मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने यमुना मैया की आरती उतारकर किया। यमुना की तलहटी में 21 हजार दीपकों की आभा अनूठी रही। 31 अक्तूबर तक चलने वाले नगर निगम के दिवाली महोत्सव में मेयर ने कहा कि नगर निगम यमुना किनारे दिवाली महोत्सव इसीलिए मना रहा है ताकि हम सभी यमुना किनारे आएं और इसे स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन


इसलिए हुआ आयोजन
नगर आयुक्त ने बताया कि लोगों को यमुना नदी से जोड़ना और अतीत की मेला तमाशे की परंपराओं को पुनर्जीवित करना इस मेले का उद्देश्य है। मौके पर नगर निगम के पार्षदों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, नगर निगम की सहयोगी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed