{"_id":"61502eb28ebc3eab6725a162","slug":"yamuna-expressway-toll-rates-hiked-for-commercial-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल रेट में बढ़ोतरी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर फिर हुआ महंगा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल रेट में बढ़ोतरी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर फिर हुआ महंगा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये
Sun, 26 Sep 2021 01:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:56 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल रेट में पांच रुपये बढ़ा दिए गए हैं। पांच रुपये की बढ़ोतरी होने से अब कॉमर्शियल वाहन स्वामियों को एक ओर से 15 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर एक बार फिर महंगा हो गया है। एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने टोल रेट में बढ़ोतरी कर दी है। बस, ट्रक, एलसीवी व एमएवी, एससीएम वाहनों के टोल में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। शनिवार रात से नई दरों लागू हो गई हैं, जिसके तहत टोल शुल्क वसूला जा रहा है। हालांकि कार, जीप और वैन के साथ दो पहिया और तिपहिया वाहनों के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस, ट्रक, एलसीवी व एमएवी, एससीएम वाहनों के टोल रेट में शनिवार रात बढ़ोतरी की गई है। 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पड़ते हैं। तीनों टोल पर पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी होने से कॉमर्शियल वाहन स्वामियों को एक ओर से 15 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।
विज्ञापन
आगरा के खंदौली टोल प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट की नई दरों को शनिवार रात से लागू कर दिया गया है। बाइक और कार को छोड़कर अन्य वाहनों में टोल की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल पर जब देर रात हन पहुंचे तो उनके चालकों को नए टोल रेट की जानकारी हुई।
विज्ञापन