फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway new speed rules applicable after fog in winter

बदलाव: यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर चार और लेन में फास्टैग, गति सीमा में हुआ बदलाव, जानिए किस रफ्तार से चलेंगे वाहन

Thu, 16 Dec 2021 02:07 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने हल्के वाहनों की रफ्तार सीमा 100 से घटाकर 80 कि मी प्रति घंटा कर दी है, जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी है।

विज्ञापन
Yamuna Expressway new speed rules applicable after fog in winter
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर अगले सप्ताह से 12 लेन में फास्टैग की सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी दोनों ओर दो-दो लेन पर फास्टैग है, बुधवार को दो-दो लेन पर फास्टैग शुरू कर दिए गए, अगले सप्ताह से दोनों ओर दो-दो और लेन पर फास्टैग सुविधा उपलब्ध रहेगी। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने सड़क हादसे रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार घटा दी है। हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा व भारी वाहनों की गति 60 की गई है, लेकिन पहले दिन इसका असर एक्सप्रेसवे पर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जेवर, मथुरा और आगरा तीनों टोल से निकलने में समय लगता है। वीकएंड पर लंबा जाम झेलना पड़ता है। ऐसे में फास्टैग के लेन बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


दोनों ओर छह-छह फास्टैग लेन होंगी
बुधवार से दोनों ओर दो-दो लेन पर फास्टैग की सुविधा शुरू कर दी गई। अगले सप्ताह में दो-दो लेन पर और व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को यमुना एक्सप्रेसवे आने और जाने के लिए दोनों ओर 6-6 लेन में फास्टैग की सुविधा मिल जाएगी। - जेके शर्मा, जेवर टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रफ्तार घटाने का पहले दिन नहीं दिखा असर
एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने हल्के वाहनों की रफ्तार सीमा 100 से घटाकर 80 कि मी प्रति घंटा कर दी है, जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी है। बुधवार को इस बंदिश का असर दिखाई नहीं दिया। वाहन रोजाना की तरह ही यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते नजर आए। यमुना एक्सप्रेसवे टोल इंचार्ज सेवानिवृत्त मेजर मनीष ने बताया कि हादसों को देखते हुए अथॉरिटी ने वाहनों की गति तय की है। हाईवे पर स्वचालित स्पीड कैमरे लगे हैं जो कि इंटरनेट के माध्यम से सीधे आरटीओ कार्यालयों से जुड़े हैं। अधिक स्पीड से वाहन जब एक्सप्रेसवे से गुजरता है तो कैमरे वाहन की गति स्कैन कर उसके डाटा को संबंधित आरटीओ कार्यालय भेज देते हैं। स्पीड ज्यादा होने पर वाहनों का चालान काटना यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की जिम्मेदारी नहीं है।
आगरा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed