{"_id":"5d25a5428ebc3e6ced3733ad","slug":"yamuna-expressway-bus-accident-police-will-honor-nihal-singh-and-life-saving-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे बस हादसाः ‘फरिश्तों’ को सम्मानित करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे बस हादसाः ‘फरिश्तों’ को सम्मानित करेगी पुलिस
Thu, 11 Jul 2019 01:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
निहाल सिंह, चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध,
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में 27 घायलों की जान बचाने वाले लोगों को पुलिस सम्मानित करेगी। इनमें मौके पर सबसे पहले पहुंचे निहाल सिंह, छलेसर चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध और ग्राम प्रधान राकेश सिकरवार का नाम शामिल है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सभी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बघेलों की ठार के रहने वाले निहाल सिंह ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया था। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था। बस में फंसे घायलों में से एक को बाहर निकाला। उससे मोबाइल फोन लिया। इससे पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद छलेसर से चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध और उनकी टीम पहुंची। निहाल सिंह ने इनके साथ घायलों को बाहर निकलवाया। आसपास के गांव के लोग भी मदद के लिए पहुंच गए थे।

Trending Videos
ग्राम प्रधान राकेश सिकरवार जेसीबी ले आए थे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की है, उन सभी की सूची बनाई गई है। सभी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।