{"_id":"5a02dd864f1c1b59678ba55f","slug":"yamuna-expressway-a-car-caught-fire-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Expressway: देर रात हुआ ये हादसा, धूं-धूं कर जल गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Expressway: देर रात हुआ ये हादसा, धूं-धूं कर जल गई कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Wed, 08 Nov 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी अाग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। जिससे उसमें सवार लोगों की कार से बाहर निकल आने से जान तो बच गई लेकिन उनकी कार धूं-धूं कर पूरी तरह खाक हो गई।
थाना टप्पल के गांव खेरिया खुर्द निवासी घनेंद्र चौधरी मंगलवार रात शेवरले वीट कार यूपी 85 एडी 1245 में अपने साथी आदेश निवासी मौजी जावदनागल दिल्ली और शुभम निवासी भक्ति नगर वृंदावन के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने गांव खेरिया खुर्द जा रहे थे।
कार को चालक सुखवीर निवासी भक्ति नगर वृंदावन चला रहा था। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 पर रात करीब 9 बजे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से धमाके जैसी आवाज सुनकर चालक ने कार को रोक लिया। इसी दौरान कार में धुंआ और आग की लपटें उठने लगीं।

Trending Videos
कार में लगी अाग
- फोटो : अमर उजाला
यह देख चालक समेत चारों लोग कार से उतर कर दूर भाग खड़े हो गए। उनके देखते-देखते कार आग के गोला में बदल गई। आग की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी दमकल लेकर पहुंच गए। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया गया है।