{"_id":"750858cf50ea7e26f799d19f6c1f7299","slug":"yamuna-aarti-wished-good-monsoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना की आरती कर अच्छे मानसून की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना की आरती कर अच्छे मानसून की कामना
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माउद्दौला व्यू पाइंट पर रविवार को शहर के सैकड़ों पर्यावरण प्रेेमियों ने यमुना मैया की आरती में भाग लिया। सूखे की आशंका से घिरे लोगों ने ईश्वर से बेहतर मानसून की कामना की। कार्यक्रम समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
रिवर कनेक्ट अभियान के तहत एत्माउद्दौला व्यू पाइंट से शुरू हुए यमुना आरती के आयोजन में शहरवासी जुड़ने लगे हैं। रविवार को हुए आयोजन में भी बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। महिलाओं ने भजन गायन किया। मथुराधीश मंदिर के महंत गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय और जुगल किशोर ने विधि विधान से आरती कराई। केंद्रीय हिंदी संस्थान के रजिस्ट्रार चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि शहरवासियों को यमुना को बचाने के लिए आगे आना होगा। बेबी रानी मौर्या ने यमुना प्रेमियों को दिल्ली चलकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने में सहयोग का भरोसा दिलाया। भंडारे का आयोजन बबली धाकड़ ने कराया। ब्रज खंडेलवाल ने बताया की रिवर कनेक्ट अभियान के तहत यमुना मैया की नित शाम पिछले 70 दिनों से आरती की जा रही है। हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को आरती में सपा नेता नितिन कोहली, सचिन चतुर्वेदी, गोपाल गुरु, वीरेंद्र गुप्ता, दीपक खरे, प्रभु दयाल कठेरिया, क्षमा सक्सेना जैन, डा. आनंद राय, प्रमोद यादव, हेमंत गौड़, दीपक राजपूत, अविनाश राणा आदि शामिल हुए।